Operation Sindoor : ओप्रेशन सिंदूर के 10 बड़े फेक्टस्

Operation Sindoor : ओप्रेशन सिंदूर के 10 बड़े फैक्ट्स,

Operation Sindoor In Hindi जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 14 दिन बाद भारत ने आतंक के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के रूप में बड़ी कार्रवाई की थी बता दें कि "ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. India va Pakistan War भारत-पाकिस्तान सीमा पर कई स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा किए गए ताजा हमलों के जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज़ कर दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. यहां देखें 10 बड़ी बातें. बताते चलें कि भारतीय सेना समय-समय पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विस्तृत जानकारी साझा का कर रही है.


                Operation Sindoor: भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त ताकत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई न केवल एक कड़ा संदेश है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने 14 दिन के भीतर इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. 

India va Pakistan War भारत-पाकिस्तान सीमा पर कई स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा किए गए ताजा हमलों के जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज़ कर दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.  

कर्नल सोफिया कुरैशी (Col. Sophia Qureshi)
ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है, लेकिन भारत ने भी जवाब दिया है.

कर्नल सोफिया ने कहा कि भारत तनाव नहीं चाहता, लेकिन पाकिस्तान उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है. 

कर्नल सोफिया ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की थी, जिसे यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया गया था. 

कर्नल सोफिया के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान को जवाब दिया है और पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि भारत तनाव नहीं चाहता, लेकिन पाकिस्तान की उकसावे की कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा.

कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने पंजाब में हाई स्पीड मिसाइल दागी जिसका जवाब दिया जा रहा है। भारतीय सशस्त्रों बलों ने जवाब दिया, पाक के सैन्य ठिकानों पर नियंत्रित प्रहार किया गया। भारतीय सेना ने पाक सेना को काफी क्षति पहुंचाई है

ऑपरेशन सिंदूर में 'Sindoor' का असल मतलब क्या है,

  ऑपरेशन सिन्दूर (अंग्रेज़ी: Operation Sindoor) भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए एक सैन्य हवाई अभियान का कूटनाम (कोडनेम) है। भारत ने कहा कि इसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतङ्कवादी ढाँचे को निशाना बनाना था। 

भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर नाम का चयन विधवा महिलाओं की हत्या का बदला लेने के इरादे को दर्शाता है । सोशल मीडिया पर भारतीय सेना ने एक स्पष्ट तस्वीर के साथ हमले की घोषणा की, जिसमें एक जार में फैला हुआ सिंदूर भी शामिल था, जो छींटे हुए खून जैसा दिख रहा था।

Sindoor Meaning in Hindi: पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देना है। सोशल मीडिया पर 'सिंदूर' शब्द को 'विनाशकारी दुश्मनों को भारी प्रतिशोध से बेअसर करने की रणनीतिक पहल' के तौर पर देखा जा रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुई भारतीय सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इसके पीछे आमतौर पर यही वजह सामने आ रही है कि लश्कर-ए-तैयबा  से जुड़े आतंकवादियों ने जिस तरह से महिलाओं के सामने ही उनके पतियों को मारकर उनकी मांगें उजाड़ी है, यह उसी का बदला लिया गया है। लेकिन, क्या अंग्रेजी में 'Operation Sindoor' के मायने इस सोच से कहीं आगे है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर जो कुछ कहा जा रहा है,




 पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।

1. कानपुर के शुभम और ऐशन्या की शादी दो महीने पहले ही हुई थी








शुभम और ऐशन्या की 12 फरवरी को ही शादी हुई थी, इस दौरान उन्होंने 7 जन्मों का साथ निभाने का वचन दिया था, लेकिन क्या पता था ये साथ सिर्फ 2 महीनों में ये साथ छूट जाएगा
 
    शुभम की पत्नी ऐशन्या के मुताबिक

एक आदमी पीछे से आया। उसने गन रखकर शुभम से पूछा- हिंदू हो या मुसलमान? मुसलमान हो तो पहले कलमा पढ़कर सुनाओ। मैंने हंसते हुए उससे पूछा- क्या हुआ भइया? तब उसने मुझसे भी पूछा- हिंदू हो या मुसलमान? मैंने कहा- हिंदू हूं। इसके बाद उसने मेरे पति को गोली मार दी। सबसे पहले शुभम को गोली मारी, फिर वहां लाशें बिछती चली गईं।

2. लेफ्टिनेंट विनय नरवाल - शादी के 7वें दिन पत्नी के सामने गोली मारी.          
   






विनय और हिमांशी की शादी 7 दिन पहले ही हुई थी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये उनके साथ का आखिरी दिन होगा।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी  के मुताबिक
    
हम कुछ खाने-पीने बैठे। इसी दौरान फायरिंग की आवाज आई। मैंने विनय को बोला कि फायरिंग हो रही है। मेरे बगल में एक इंसान था। उसने विनय की तरफ देखा और बोला ये भी मुस्लिम नहीं है। उस इंसान ने उसी वक्त विनय पर गोली चला दी। विनय नीचे गिर गए। फिर उस आदमी ने मुझे बोला- आप जाओ यहां से। मै उस पर चिल्लाई, कई सवाल किए, लेकिन वह चुपचाप वहां से चला गया।

Comments

Popular posts from this blog

झारखण्ड की सबसे खुबसूरत विधायक अम्बा प्रसाद की कहानी : Amba Prasad Biography in Hindi

Colonel Sofiya Qureshi Biography in hindi

Jairam Mahto Biography In Hindi